चुनाव से पहले अनीता दत्त ने झामुमो से दिया इस्तीफा

चुनाव से पहले अनीता दत्त ने झामुमो से दिया इस्तीफा

गढ़वा नगर परिषद की पहली अध्यक्ष थीं अनिता दत्त भाजपा छोड़कर एक दशक से झामुमो से जुड़कर कर रहीं थीं कार्य प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा में नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गयी है. पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनीता दत्त ने शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने जिलाध्यक्ष को पत्र भेजकर पार्टी के सभी पदों और जिम्मेदारियों से खुद को अलग करने की घोषणा की और त्यागपत्र सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया. अपने पत्र में अनीता दत्त ने स्पष्ट किया कि वे गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ रही हैं, इसलिए पार्टी की सदस्यता छोड़ना उचित समझा. उन्होंने कहा कि वे अब किसी दल की प्राथमिक सदस्य नहीं हैं और जनता के भरोसे पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान में हैं. उनका दावा है कि यह निर्णय शहर के विकास और जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है. गौरतलब है कि अध्यक्ष पद के लिए झामुमो ने संतोष केसरी को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है. ऐसे में अनीता दत्त का इस्तीफा चुनावी समीकरण बदल सकता है. वे गढ़वा नगर परिषद की पहली अध्यक्ष रह चुकी हैं और पहले भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी थीं. उनके इस कदम से मुकाबला त्रिकोणीय और रोचक होने की संभावना जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >