गढ़वा. चिनिया गांव निवासी स्वर्गीय महादेव कोरवा के पुत्र आशीष कुमार कोरवा व लल्लू कुमार कोरवा शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा किसी काम से आ रहे थे. इसी क्रम में गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास सड़क पर बालू होने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें दोनों घायल हो गये.
सड़क दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से घायल
सड़क दुर्घटना में दो भाई गंभीर रूप से घायल
