शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

गढ़वा. जिले के मेराल थाना क्षेत्र की एक युवती ने गढ़वा थाना को आवेदन देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल से यौन शौषण करने और शादी से इनकार करने का आरोप लगाया है. उक्त युवती ने थाना को दिये आवेदन में कहा है कि आरोपी कांडी थाना क्षेत्र के खरौंधा निवासी नवीन प्रभाकर वर्तमान में गढ़वा के सुखबाना में रहता है. उसने 16 फरवरी को दिन के 12.15 बजे उसे जबरन कार में बैठाकर गढ़वा के नया समाहरणालय के समीप नये फारलेन सड़क पर ले गया और कार में ही उसके साथ शारिरीक संबंध बनाया. उसने उसकी मांग में सिंदूर भी लगा दिया. लेकिन उसे अपने घर ले जाने से मना कर दिया. वहीं उसके साथ गाली-गलैज करते हुे जान से मारने की धमकी भी दी. उसने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >