जनसुनवाई में उजागर हुई प्रशासनिक लापरवाही, डीसी ने लगायी फटकार

गढ़वा में आयोजित जनसुनवाई में डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने 40 से अधिक शिकायतों को सुना और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

गढ़वा: गढ़वा जिला के समाहरणालय सभागार में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और शिकायतों के समाधान में लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

खरौंधी प्रखंड के राजी गांव की राशिला देवी ने बताया कि उन्हें सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित कर राशन कार्ड बंद कर दिया गया है, जिससे चार बच्चों के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है. उन्होंने राशन कार्ड बहाल कराने और मामले की जांच की मांग की.

गढ़वा के बनपुरवा की प्रमिला देवी ने आरोप लगाया कि सिविल कोर्ट से पक्ष में फैसला मिलने के बावजूद उनकी रैयती भूमि पर कब्जे की कोशिश की जा रही है. वहीं, खरौंधी के सुंडी गांव निवासी बसंत मिंज ने सोलर पंप के लिए ऑनलाइन राशि जमा करने के बावजूद अब तक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की.

श्री बंशीधर नगर की प्रियंका कुमारी ने रोजगार उपलब्ध कराने की मांग रखी. जनसुनवाई में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पीएम आवास, बकाया वेतन और मनरेगा भुगतान समेत 40 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए.

उपायुक्त ने सभी मामलों की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही अधिकारियों से जरूरत पड़ने पर स्वयं स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति के आधार पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >