अपर समाहर्ता ने पलटा उपायुक्त का आदेश, छह कंप्यूटर ऑपरेटरों का किया स्थानांतरण

अपर समाहर्ता ने पलटा उपायुक्त का आदेश, छह कंप्यूटर ऑपरेटरों का किया स्थानांतरण

पीयूष तिवारी, गढ़वा जिले में अपर समाहर्ता के आदेश ने प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना दिया है. यह मामला अंचल कार्यालय में आउटसोर्सिंग से बहाल कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण से जुड़ा हुआ है. जानकारी के अनुसार अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने अपने स्थानांतरण आदेश के एक दिन बाद अंचल के छह कंप्यूटर ऑपरेटरों का पुनः स्थानांतरण कर दिया. करीब दो माह पहले तात्कालीन उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने राजस्व विभाग रांची के आदेश पर जिले के सभी 19 अंचल के कंप्यूटर ऑपरेटरों का एक साथ स्थानांतरण किया था. इसके बावजूद अपर समाहर्ता ने 23 मई 2026 को पत्रांक 511 के माध्यम से छह ऑपरेटरों का स्थानांतरण कर दिया. उल्लेखनीय है कि 22 मई 2026 को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अपर समाहर्ता राज महेश्वरम को लोहरदगा का उपविकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद नियुक्त किया था. नियमानुसार अंचल स्तर के कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण का निर्णय उपायुक्त स्तर से ही लिया जाता रहा है, लेकिन इस आदेश की प्रति डीसी को नहीं भेजी गयी और सीधे अंचल पदाधिकारियों एवं आउटसोर्सिंग कंपनी मेसर्स एवरग्रीन सर्विसेज अरगोड़ा रांची को भेज दी गयी. इन ऑपरेटरों का हुआ स्थानांतरण जिन ऑपरेटरों का अपर समाहर्ता ने स्थानांतरण किया है, उनमें धमेंद्र कुमार मिश्रा को भंडरिया से डंडई अंचल कार्यालय, आदर्श कुमार यादव को डंडई से भंडरिया अंचल कार्यालय, रधुनाथ पाल को गढ़वा से भवनाथपुर अंचल कार्यालय, आलम अंसारी को भवनाथपुर से गढ़वा अंचल कार्यालय, अशरफ अली को मेराल से रंका अंचल कार्यालय व अपसर अंसारी को रंका से मेराल अंचल कार्यालय स्थानांतरित कर दिया गया है. मामला गंभीर, ली जा रही है जानकारी: डीसी उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने कहा कि यह गंभीर मामला है और इसकी जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि जब सभी का स्थानांतरण पहले से उपायुक्त स्तर से किया जा चुका था, तब इस तरह का निर्णय क्यों लिया गया, इसकी जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >