रमकंडा पहुंचे अपर समाहर्ता, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

अपर समाहर्ता पहुंचे रमकंडा, प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

गढ़वा. गढ़वा के अपर समाहर्ता विकास कुमार राय मंगलवार को रमकंडा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. अंचल अधिकारी अनिल रविदास से अंचल कार्यों की जानकारी ली. और आम लोगों के प्राप्त आवेदन, रजिस्टर संधारण, जाती आय निवास म्यूटेशन और अन्य मामलों की जांच की. इसके अलावे उन्होंने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न कमरों का भी निरीक्षण किया. मनरेगा कार्यालय में खिड़की से पानी रिसते देख बीडीओ संजय कोनगाड़ी को इसकी मरम्मत कराने का निर्देश दिया.

बिजली रहने के बावजूद कार्यालय में अंधेरा देख भड़के अपर समाहर्ता

वहीं बिजली रहने के बावजूद जेएसएलपीएस कार्यालय में अंधेरा देख अपर समाहर्ता भड़क गये. निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा की गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर उनकी ओर से साप्ताहिक किसी न किसी अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया जाता है. उन्होंने कहा की निरीक्षण में रजिस्टर संधारण में कुछ कमियां मिली है. जिसे सुधारने का निर्देश दिया गया है. इस दौरान अंचल कार्यालय के सहायक प्रशांत सिंह, इरफान खान, राजस्व कर्मचारी विनोद सिंह, इंदेश्वर बैठा, अमीन अब्दुल सतार अंसारी, ऑपरेटर उदित दिवाकर, प्रखंड नाजिर अरुणेश गुप्ता, बीपीओ सुनील कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: आवास योजना की राशि लेकर घर न बनाने वाले लाभुकों पर अब गिरेगा गाज, नीलाम पत्र वाद दायर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >