चिनिया. चिनिया थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक अंचल पदाधिकारी उमेश्वर कुमार यादव व प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रंका पुलिस इंस्पेक्टर अभिजीत कुमार उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में मिलजुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में बकरीद का त्योहार मनायें. प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करें. साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलायें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. थाना प्रभारी बिकु कुमार रजक, सब इंस्पेक्टर राधेश्याम, एएसआइ कासिद हुसैन, ओमप्रकाश कुमार, बबन टुंडु, सखराम उरांव, बेता पंचायत के मुखिया रामेश्वर सिंह, रानीचेरी अंजुमन कमेटी के सदर अताउल्लाह अंसारी, भाजपा युवा नेता छोटु यादव, उमेश सिंह, समाजसेवी रवि प्रसाद, नसीम मंसूरी, पप्पू यादव, बिजय ठाकुर, छोटू सिंह, तैयब हुसैन अंसारी आदि उपस्थित थे.
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
