Garhwa News: अभाविप ने सदस्यता अभियान में 10 हजार नये सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया, संगठन विस्तार पर जोर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गढ़वा की बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। संगठन ने जिले में दस हजार नए छात्रों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) गढ़वा की जिला बैठक स्थानीय कार्यालय में प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु की मौजूदगी में हुई. बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा की गयी. जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और क्षेत्रों में संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया गया.

10 हजार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य

बैठक में आगामी सदस्यता अभियान के तहत गढ़वा जिले में 10 हजार नये सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया. प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु ने कहा कि अभाविप केवल छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने वाला संगठन है. विद्यार्थियों के बीच संगठन की विचारधारा और रचनात्मक कार्यों को पहुंचाते हुए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ना प्राथमिकता है.

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी से तय होती है. विभाग प्रमुख सत्यदेव पांडेय ने कहा कि परिषद छात्रहित और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को संगठन से जोड़ेगी.

जिला सदस्यता प्रमुख सचिन चौबे ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है. जिले के प्रत्येक विद्यालय, महाविद्यालय और शिक्षण संस्थान तक पहुंच बनाने का लक्ष्य है. बैठक में राज्य विश्वविद्यालय कार्य संयोजक मंजुल शुक्ला, विभाग संयोजक प्रिन्स सिंह, जिला संयोजक राजा यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पियूष तिवारी

पियूष तिवारी गढ़वा जिले में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. ढाई दशक से भी अधिक के इस सुदीर्घ अनुभव में उन्होंने खोजी पत्रकारिता को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया है. पेचीदा प्रशासनिक मामलों का तथ्यपरक विश्लेषण करना और छिपी हुई खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना उनकी कार्यशैली की मुख्य पहचान है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >