केतार. केतार पुलिस ने बिहार के रोहतास जिले के यदुनाथपुर थाना क्षेत्र के मटिआंव गांव निवासी अमरजीत चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. अमरजीत चौधरी सहित चार अपराधियों पर दो बाइक पर सवार होकर केतार थाना क्षेत्र के खैरवा गांव के पास एक फाइनेंस कर्मी से हथियार दिखाकर बाइक और मोबाइल लूटने का आरोप है. लूट की घटना के बाद फाइनेंस कर्मी ने केतार थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जिसके बाद पुलिस तुरंत अनुसंधान में जुट गयी, लेकिन आरोपी फरार हो गया. गढ़वा पुलिस को सूचना मिली कि अमरजीत बिहार में अपने घर पर है. इसके बाद वंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन किया गया और मटिआंव गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर केतार थाना लाया गया. पूछताछ में अमरजीत ने अपने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की और घटना की जानकारी दी. छापेमारी दल में बंशीधर नगर पुलिस पदाधिकारी, भवनाथपुर अंचल पुलिस निरीक्षक, केतार थाना प्रभारी अरुण कुमार रावनी, अनुसंधानकर्ता चंदन कुमार साह, अवर निरीक्षक आदित्य ठाकुर और थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.
लूटकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
लूटकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार
