बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

बारात जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

प्रतिनिधि, श्री वंशीधर नगर

प्रखंड के महदेहीय पेट्रोल पंप के समीप शनिवरा देर रात हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के एक युवक की मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला के सनावल थाना क्षेत्र के त्रिशूली गांव निवासी स्वर्गीय लखन राम के 35 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश रवि के रूप में हुई है. मृतक के मामा सुखन राम ने बताया कि परिवार के लोग शनिवार शाम गांव से निकलकर उत्तर प्रदेश के जोरुखाड़ गांव पहुंचे थे. वहां से बारात श्री वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव जाने वाली थी. वहां जाने के क्रम में ओमप्रकाश काफी तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था. महदेहीय पेट्रोल पंप के पास बने ब्रेकर पर उसने वाहन से संतुलन खो दिया और डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल एनएचएआइ एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >