बथान से 50 भेड़ों की चोरी हो गयी

बथान से 50 भेड़ों की चोरी हो गयी

श्री बंशीधर नगर. नगर उंटारी थाना क्षेत्र के कुशडंड़ ग्राम स्थित छेरियाहा टोला निवासी उमेश पाल ने थाना में आवेदन देकर 50 भेड़ों की चोरी होने की शिकायत की है. आवेदन में उसने कहा है कि उसने घर से लगभग 300 फीट की दूरी पर हर दिन की तरह 18 फरवरी की रात में जाल से घेरकर सभी भेड़ों को रखा था. वह स्वयं भी वहीं सोया था. बुधवार की सुबह जब उसने गिनती की, तो 50 भेड़ कम पाये गये. उन्होंने कहा कि भेड़ों की चोरी से उसे लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >