सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठ परोसते हैं गढ़वा विधायक : झामुमो

सस्ती लोकप्रियता के लिए झूठ परोसते हैं गढ़वा विधायक : झामुमो

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा-रंका विधानसभा के विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी किसी भी विकास कार्य के बारे में उसकी स्थिति का न तो अध्ययन करते हैं और न ही सरकारी कार्यों की जानकारी लेते हैं. वे केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए मीडिया में, विधानसभा के पटल पर व जनता के बीच झूठ परोसते रहते है. साथ ही आये दिन गलत बयानबाजी कर विकास के कार्यों में बाधा उत्पन्न कर आम जनता को भ्रमित करना उनकी नियति बन गयी है. झामुमो जिलाध्यक्ष शंभु राम ने बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही. झामुमो नेताओं ने कहा कि गढ़वा विधायक सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बीमार हैं. उन्हें बेहतर इलाज कराकर गढ़वा के विकास के बारे में सोचना चाहिए. फिलहाल उन्हें गढ़वा के विकास कार्य से कोई लेना देना नहीं है. झामुमो नेताओं ने कहा कि विधायक को मिथिलेश फोविया रोग हो गया है. खाते, पीते, सोते, जागते किसी भी कार्य में वह पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का नाम लिये बिना नहीं रह सकते हैं. वर्तमान सोनपुरवा में नगर परिषद्, गढ़वा का कार्यालय निर्माण कार्य प्रगति पर है. लेकिन विधायक द्वारा बार-बार अनाप-सनाप बयानबाजी किया जा रहा है. मौके पर मुख्य रूप से सचिव शरीफ अंसारी, केंद्रीय सदस्य नितेश सिंह, जवाहर पासवान, तनवीर आलम मनोज ठाकुर, रेखा चौबे, असर्फी राम, फुजैल अहमद, प्रवक्ता सुजीत चंद्रवंशी, गुलाम हुसैन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >