मझिआंव नगर पंचायत की उपाध्यक्ष बनी सुमन विश्वकर्मा, एक मत से जीतीं

मझिआंव नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, विकास पर जोर

मझिआंव नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने ली शपथ, विकास पर जोर प्रतिनिधि, गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (नगरपालिका) दिनेश यादव ने बुधवार को गढ़वा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में मझिआंव नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा देवी और सभी वार्ड पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे संविधान के अनुरूप अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करें. उन्होंने आश्वस्त किया कि मझिआंव के विकास के लिए प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा. उपायुक्त ने नगर पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी प्रतिनिधियों को टीम भावना के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता बतायी. साथ ही स्थानीय नगर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. शपथ ग्रहण के बाद मझिआंव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न करायी गयी. इस चुनाव में दो अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. सुमन विश्वकर्मा को कुल छह मत प्राप्त हुए, जबकि विकास कुमार सिंह को पांच मत मिले. एक मत अमान्य घोषित किया गया. निर्वाची पदाधिकारी सह गढ़वा भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविश राज सिंह ने सुमन विश्वकर्मा को विजयी घोषित करते हुए उन्हें जीत का प्रमाणपत्र प्रदान किया. इसके बाद नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में निर्वाची पदाधिकारी रविश राज सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, बीडीओ कुमार नरेन्द्र नारायण, अंचल अधिकारी सफी आलम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >