पैसों के विवाद में मारपीट. सीआई गंभीर रूप से घायल.

सीआइ पर एलपीसी बनाने के नाम पर चार लाख रुपये लेने का आरोप

सीआइ पर एलपीसी बनाने के नाम पर चार लाख रुपये लेने का आरोप

प्रतिनिधि, गढ़वा

गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ले में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट में लेस्लीगंज के सीआइ सह सोनपुरवा निवासी नरेंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. इस मामले में गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित उपाध्याय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाने में दिये गये आवेदन में नरेंद्र राम ने बताया कि वे ड्यूटी से घर लौटे थे. इसी दौरान बेलचंपा गांव निवासी अंकित उपाध्याय ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. वहीं दूसरी ओर अंकित उपाध्याय ने भी थाना में आवेदन देकर अपनी शिकायत दर्ज करायी है. उसकी पत्नी छोटी देवी के अनुसार, करीब नौ महीने पहले जमीन के कागजात (एलपीसी) बनाने के नाम पर नरेंद्र राम ने चार लाख रुपये लिये थे. बाद में उनका स्थानांतरण हो गया और काम पूरा नहीं हुआ. एक लाख रुपये वापस किया गया, लेकिन तीन लाख रुपये अब तक नहीं लौटाये गये. मंगलवार शाम दोनों पक्षों के बीच इसी लेनदेन को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और मारपीट हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मारपीट की कर्मचारी संघ ने की निंदा

गढ़वा. लेस्लीगंज के अंचल निरीक्षक नरेंद्र कुमार के साथ सोनपुरवा गढ़वा स्थित उनके आवास पर हुए जानलेवा हमले की अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ ने निंदा की है. साथ ही इस मामले में सभी दोषियों पर कारवाई की मांग की है. संघ के अध्यक्ष रघुराई राम ने कहा है कि जिला ईकाई गढ़वा इसकी कड़ी निंदा करता है. इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि अब लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं. उन्होंने कहा है कि पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया है, लेकिन बाकि के दो आरोपी फरार हैं. उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >