झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : भवनाथपुर आज भी आजाद नहीं है : चिराग पासवान

श्रीबंशीधर नगर/हुसैनाबाद : 30 नवंबर को भवनाथपुर की तकदीर लिखी जायेगी, इसलिए जनता सोच विचार कर वोट दे. वह वैसे प्रतिनिधि को चुनाव जिताकर कर भेजें, जो आपकी समस्याओं को विधानसभा मे जोरदार तरीके से उठा सके. उक्त बातें लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही. वे गोसाईंबाग मैदान में पार्टी उम्मीदवार रेखा चौबे के समर्थन […]

श्रीबंशीधर नगर/हुसैनाबाद : 30 नवंबर को भवनाथपुर की तकदीर लिखी जायेगी, इसलिए जनता सोच विचार कर वोट दे. वह वैसे प्रतिनिधि को चुनाव जिताकर कर भेजें, जो आपकी समस्याओं को विधानसभा मे जोरदार तरीके से उठा सके.
उक्त बातें लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कही. वे गोसाईंबाग मैदान में पार्टी उम्मीदवार रेखा चौबे के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. कहा कि भवनाथपुर आज तक आजाद नहीं हो पाया है. आज भी यहां की प्रजा राजा-महाराजाओं के बीच फंस कर रह गयी है. वहीं हुसैनाबाद में प्रत्याशी आनंद प्रताप सिंह के पक्ष में सभा में कहा कि खनिज संपदाओं के बाद भी झारखंड विकास में काफी पिछड़ गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >