गढ़वा : धार्मिक भावना के खिलाफ पोस्ट, थाने का घेराव

गढ़वा : भीम आर्मी के प्रखंड उपाध्यक्ष जतपुरा निवासी सुदामा राम द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने को लेकर लोग उबल पड़े और विशुनपुरा थाना पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना का घेराव किया. बजरंग दल के नेतृत्व में थाना का घेराव कर रहे लोग […]

गढ़वा : भीम आर्मी के प्रखंड उपाध्यक्ष जतपुरा निवासी सुदामा राम द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने को लेकर लोग उबल पड़े और विशुनपुरा थाना पहुंच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाना का घेराव किया. बजरंग दल के नेतृत्व में थाना का घेराव कर रहे लोग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
समाचार लिखे जाने तक बजरंग दल व स्थानीय ग्रामीण लगभग 50 की संख्या में थाना घेरे हुए थे. लोगों के आक्रोश को देखते हुए उनके आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही थी. आवेदन में आरोप है कि जतपुरा निवासी सुदामा राम ने फेसबुक पर मां दुर्गा के प्रति अभद्र टिप्पणी पोस्ट किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >