बांसुरी बजा कर प्रचार कर रहे हैं विजय राम

गढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े मझिआंव निवासी विजय राम बांसुरी बजा कर अकेले अपना चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे है़. विजय राम ने बताया कि वे बिना पैसे के यह चुनाव जीतेंगे. विजय राम ने बताया कि उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से बांसुरी छाप चुनाव चिह्न मिला है. […]

गढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़े मझिआंव निवासी विजय राम बांसुरी बजा कर अकेले अपना चुनावी प्रचार-प्रसार कर रहे है़. विजय राम ने बताया कि वे बिना पैसे के यह चुनाव जीतेंगे. विजय राम ने बताया कि उन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से बांसुरी छाप चुनाव चिह्न मिला है. बांसुरी की धुन पर वे जनता का मन मोहेंगे़ जिस तरह से विजय राम का बांसुरी बजा कर अकेले चुनाव प्रचार करना लोगों को दिलचस्प लग रहा है.

उसी तरह से उनका घोषणा पत्र भी दिलचस्प है़ वे जो चुनाव घोषणा पत्र लोगों के बीच पर्चे के रूप में बांट रहे हैं. उसमें सभी प्रखंडों में स्वीमिंग पूल बनाने, गढ़वा व पलामू में फिल्म कंपनी बनाने, कपड़ा मिल लगवाने, 50 साल से ऊपर के उम्रवाले सभी लोगों को 15 हजार रुपये मासिक पेंशन देने आदि शामिल है़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >