मुंशी को अगवा कर नक्सलियों ने की पिटाई

सूचना के बाद छापामारी अभियान में पुलिस व जेजेएमपी के बीच मुठभेड़, किसी के नुकसान की सूचना नहीं रमकंडा : गढ़वा जिले के रमकंडा-भंडरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित फकीराडीह, तिहारो के जंगल में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी की टोह में निकली पुलिस की सोमवार की रात मुठभेड़ हो गयी. सीआरपीएफ, जैप व एसटीएफ के […]

सूचना के बाद छापामारी अभियान में पुलिस व जेजेएमपी के बीच मुठभेड़, किसी के नुकसान की सूचना नहीं

रमकंडा : गढ़वा जिले के रमकंडा-भंडरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित फकीराडीह, तिहारो के जंगल में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी की टोह में निकली पुलिस की सोमवार की रात मुठभेड़ हो गयी. सीआरपीएफ, जैप व एसटीएफ के जवानों के साथ सोमवार की रात करीब 11 बजे उग्रवादी संगठन जेजेएमपी की खोज में निकले थे.
इसी दौरान पुलिस का उग्रवादियों से सामना हो गया. इस दौरान करीब आधे घंटे तक पुलिस व उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. इसमें किसी को भी नुकसान होने की सूचना नहीं है. ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात में रुक-रुक कर फायरिंग होती रही. सुबह ग्रामीणों को जेजेएमपी व पुलिस के साथ मुठभेड़ होने की जानकारी मिली.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >