6.33 लाख बच्चों को दी जायेगी दवा

गढ़वा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस इस बार आठ फरवरी को पूरे जिले में एक साथ मनाया जायेगा़. इस दौरान एक वर्ष से लेकर 19 आयु वर्ग तक के सभी बच्चों को कृमि की दवा नि:शुल्क खिलायी जायेगी़. पूरे जिले में 6.33 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है़. सिविल सर्जन एनके […]

गढ़वा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस इस बार आठ फरवरी को पूरे जिले में एक साथ मनाया जायेगा़. इस दौरान एक वर्ष से लेकर 19 आयु वर्ग तक के सभी बच्चों को कृमि की दवा नि:शुल्क खिलायी जायेगी़. पूरे जिले में 6.33 लाख बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है़.

सिविल सर्जन एनके रजक ने बताया कि कृमि नियंत्रण के तहत अल्बेंडाजोल की 400एमजी की एक-एक खुराक दी जानी है़ जो बच्चे इससे वंचित हो जायेंगे, उन्हें 14 फरवरी को मॉपअप राउंड के तहत दवा खिलायी जायेगी़.
श्री रजक ने बताया कि सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में यह दवा उपलब्ध करायी जा रही है़. वहां से भी बच्चों को दवा उपलब्ध करा दी जायेगी़. जिले के 1660 विद्यालयों एवं 1330 आंगनबाड़ी केंद्रों में यह दवा खिलायी जायेगी़.
इसको लेकर जिलास्तर एवं प्रखंडस्तर पर प्रशिक्षण एवं डीटीएफ व बीएलटीएफ की बैठक संपन्न करा ली गयी है़. माइक के माध्यम से, दीवार लेखन आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है़. जिला व प्रखंडस्तर पर जागरूकता रैली भी निकाली जा रही है़ श्री रजक ने बताया कि जिला एवं प्रखंडस्तर पर रैपिड रेस्पांस टीम का गठन कर लिया गया है़ .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >