एक सप्ताह के अंदर राईस मिल में शेष धान जमा करायें,नहीं तो प्राथमिकी

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने धान अधिप्राप्ति से संबंधित गड़बड़ी करने वाले पांच पैक्स अध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर इस मामले का निबटारा करते हुए राईस मिल को भुगतान करने को कहा़ बैठक में […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने धान अधिप्राप्ति को लेकर जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने धान अधिप्राप्ति से संबंधित गड़बड़ी करने वाले पांच पैक्स अध्यक्षों को एक सप्ताह के अंदर इस मामले का निबटारा करते हुए राईस मिल को भुगतान करने को कहा़ बैठक में कहा गया कि जिले नगरउंटारी स्थित हलिवंता पैक्स की ओर से खरीदे गये धान एवं एफसीआइ को भेजे गये धान के बीच कुल 239.20 क्विंटल का अंतर प्राप्त हो रहा है़
हलिवंता कला पैक्स द्वारा 238 किसानों से 15018.15 क्विटल धान खरीदे गये थे़, लेकिन राईस मिल को 14778.95 क्विंटल धान भेजे गये़ इस प्रकार 239.20 क्विंटल धान का अंतर हो गया है़ इसी तरह बरडीहा पैक्स द्वारा 201 किसानों से 18754.33 क्विटल की क्रय की गयी़ जबकी राइस मिल को 562.18 क्विंटल कम करके 18192.15 क्विंटल धान भेजे गये़ इस पैक्स द्वारा भी भेजे गये एवं खरीदे गये धान के बीच 562.18 क्विंटल धान का अंतर पाया गया है़
गाड़ा खुर्द पैक्स द्वारा 105 किसानों से 8404.21 क्विंटल की क्रय की गयी थी़, लेकिन राइस मिल को 8105.67 क्विंटल धान ही भेजा गया़ इस प्रकार 298.54 क्विंटल धान कम भेजे गये़ रमना के कर्णपुरा पैक्स से 81 किसानों से 5270.33 क्विंटल धान खरीदे गये थे, लेकिन राइस मिल को 5107.65 क्विंटल धान ही भेजे गये़ इस पैक्स द्वारा भी 162.68 क्विंटल धान कम भेजे गये़ मझिआंव कला पैक्स की ओर से 106 किसानों से 9057.78 क्विंटल धान खरीदे गये थे़
जबकि राइस मिल को 8700.92 क्विंटल धान ही भेजे गये़ यहा से 356.86 क्विटल धान कम भेजे गये है़ बैठक में इनसभी पैक्सों को चेतावनी दी गयी कि वे इस अंतर वाले धान का नगद भुगतान या धान राइस मिल को उपलब्ध कराये़ं यदि एक सप्ताह के अंदर इस निर्देश का पालन नहीं किया गया तो सभी पैक्स अध्यक्षों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी़ इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी टी केरकेट्टा, बीसीओ अजय शुक्ला आदिउपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >