बाइक स्किड करने से महिला गिरी, मौत

बाइक स्किड करने से महिला गिरी, मौत

बरसोल.

बंगाल के बलियाबढ़ा थाना के मोहुपाल गांव के पास बाइक से गिरकर 39 वर्षीय अनिमा घोष की झाड़ग्राम अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना शनिवार सुबह की है. अणिमा घोष माहूपाल गांव की रहने वाली थी. वह अपने पति के साथ बाइक से मोहुपाल से बैंक का कामकाज खत्म कर लौट रही थी. इसी दौरान बाइक स्किड करने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. इसमें अनिमा की हालत बिगड़ने पर झाड़ग्राम अस्पताल में भर्ती किया गया. इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. झाड़ग्राम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और रविवार को परिजनों को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >