उउवि कालिकापुर : सम्मानित किये गये मैट्रिक टॉपर

पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालिकापुर में शिक्षक अभिभावक समागम बैठक सह मैट्रिक टाॅपर छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

कालिकापुर.

पोटका प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कालिकापुर में शिक्षक अभिभावक समागम बैठक सह मैट्रिक टाॅपर छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुमन रानी, एसएमसी अध्यक्ष भीमसेन भकत, सदस्य हितेश भकत, ग्रामप्रधान सुबल चंद्र भकत व सुंधाशु भकत के हाथों मैट्रिक परीक्षा 2024 में विद्यालय के तीन टाॅपर्स क्रमशः शांति मार्डी (84%), राहुल टुडू (83%) तथा अंकिता भकत (79%) को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया. टापर्स सहित सभी सफल छात्रों को भविष्य में अच्छा रिजल्ट लाने के लिए प्रेरित किया गया. सम्मान समारोह के उपरांत लोकसभा चुनाव पर अभिभावकों को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया. यहां सविता बिरुली,आइलिन होरो, बिन्नी प्रसाद, सुदीप्ता बनर्जी, किरण कुमारी,चंदा कुमारी चौधरी, कृष्णचंद्र मंडल,रफीकूल दाल,तुलसी मुर्मू,शिखर मुर्मू,रेणु सरोज,नूतन निर्मल बोयपाई सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >