अनियंत्रित कार पुलिया में घुसी, दंपती समेत बच्चा घायल

अनियंत्रित कार पुलिया में घुसी, दंपती समेत बच्चा घायल

पटमदा. टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर मंगलवार सुबह धुसरा गांव के पास कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार पर पति-पत्नी और बच्चे सवार थे. ग्रामीणों की मदद से घायलों को दूसरे वाहन से जमशेदपुर भेजा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार पर एक ही परिवार के चार लोग सवार थे. वे लोग धनबाद शादी समारोह में गये थे. वहां से टाटा लौट रहे थे. कार चालक को झपकी आने से वह कार से नियंत्रण खो दिया. इससे कार सड़क किनारे पुलिया में जा घुसी. थाना प्रभारी करमपाल भगत ने बताया कि कार पर कौन लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >