पोटका. अनियंत्रित कार पेड़ से टकरायी, चार लोग गंभीर

हाता-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर पोटका के पास दुर्घटना हुई. सभी घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है.

पोटका.

हाता-मुसाबनी मुख्य मार्ग पर पोटका के समीप बुधवार रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गयी. इसमें गालूडीह के एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. इनका इलाज टीएमएच में चल रहा है. जानकारी के अनुसार गालूडीह निवासी प्रफुल्ल माझी अपने परिवार के मिताली माझी, नीता माझी एवं दुली माझी के साथ हाता की ओर से वैवाहिक समारोह में शामिल होकर कार से गालूडीह लौट रहे थे. इसी दौरान रात करीब एक बजे कार अनियंत्रित होकर भूषण स्टील बाउंड्री के समीप पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में कार पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना प्रभारी समीर तिर्की सदलबल घटनास्थल के पास पहुंचे. घायलों को जमशेदपुर भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >