East Singhbhum News : सुंदरपुर गांव में कार्डधारियों को राशन नहीं मिलने पर ग्रामसभा, ग्रामीणों में आक्रोश

कार्डधारियों को सप्ताह भर के भीतर राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन

पटमदा. पटमदा की महुलबना पंचायत के सुंदरपुर गांव में राशन कार्डधारियों की शिकायत पर शुक्रवार को ग्राम प्रधान नरेन सिंह की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन हुआ. मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू ने समस्याओं के समाधान हेतु पीडीएस दुकानदार व कार्डधारियों का पक्ष जाना.

जिसमें कार्डधारियों ने बताया कि दुकानदार जन जागृति महिला समूह रांगाटांड़ की ओर से उन्हें नियमित रूप से राशन नहीं दिया जाता है. मौके पर प्रभारी एमओ सह सीओ डॉ. राजेन्द्र कुमार दास के प्रतिनिधि के रूप में एजीएम जय नारायण इचाघुटु, राजस्व कर्मचारी सुशांत जेना व राहुल पाठक शामिल हुए. कार्डधारियों की वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद विधायक प्रतिनिधि ने डीलर ठाकुरमनी महतो व बुलबुली महतो से 110 कार्डधारियों को जल्द बकाया राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. डीलर द्वारा वंचित कार्डधारियों को सप्ताह भर के भीतर राशन उपलब्ध कराने के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ. विधायक प्रतिनिधि ने डोर टू डोर डिलीवरी से राशन वितरण करने, चावल उठाव और वितरण समिति का गठन करने की मांग प्रभारी एमओ से की. बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो, पंजाब बास्के, हरिपद सोरेन, नंदलाल महतो, मानिक महतो, सिजेन हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >