Jamshedpur News: NGT की पाबंदी के बीच अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, मॉर्निंग वॉक पर निकले CO ने की कार्रवाई

चाकुलिया में अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति ने मॉर्निंग वॉक के दौरान निजी वाहन से छापामारी कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप।

चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मंडी मार्केट के समीप शुक्रवार की सुबह अंचल अधिकारी नवीन पूर्ति ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. प्रारंभिक जांच के बाद ट्रैक्टर को चाकुलिया पुलिस के हवाले कर दिया गया. कार्रवाई की सूचना मिलते ही बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया.

बताया गया कि एनजीटी की पाबंदी के बावजूद बहरागोड़ा क्षेत्र से बालू लदे ट्रैक्टरों के चाकुलिया में प्रवेश करने की सूचना अंचल अधिकारी को लगातार मिल रही थी. आमतौर पर अवैध बालू कारोबार में शामिल लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की गतिविधियों पर नजर रखते हैं. इसे देखते हुए अंचल अधिकारी ने अलग तरीके से कार्रवाई की.

कर्मचारी के निजी वाहन से पहुंचे मंडी मार्केट

जानकारी के अनुसार, अंचल अधिकारी शुक्रवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान वह अंचल के एक कर्मचारी के निजी वाहन से छापेमारी के लिए निकले. मंडी मार्केट के समीप बालू लदे ट्रैक्टर को आता देखकर उसे रोक लिया गया.

प्रारंभिक जांच के बाद ट्रैक्टर को चाकुलिया पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है.

सुबह पांच से आठ बजे तक आवाजाही का आरोप

स्थानीय लोगों के अनुसार, एनजीटी की पाबंदी और प्रशासनिक सख्ती के बावजूद बहरागोड़ा क्षेत्र से चाकुलिया की ओर बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही जारी है. आरोप है कि सुबह करीब पांच से आठ बजे के बीच बालू लदे ट्रैक्टर चाकुलिया बाजार से होकर गुजरते हैं.

स्थानीय लोगों ने चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि इससे बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही की स्थिति स्पष्ट हो सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >