सो रहा था बच्चा तभी सांप ने काटा, मौत

पोटका के कालिकापुर में जहरीले सांप के काटने से 15 वर्षीय पवन भगत की मौत हो गई. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। गांव में शोक का माहौल है.

पोटका | पोटका थाना क्षेत्र के कालिकापुर गांव टोला खर्राबागान के किशोर की मौत सर्पदंश से हो गई. मृतक की पहचान पवन भगत (15) के रूप में हुई है. उसे रात को सोये अवस्था में ही जहरीला सांप काटा था. इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई है. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पवन को जहरीले नाग सांप ने काटा. इससे उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद सांप को भी ढूंढ लिया, जो कि जहरीला नाग सांप था. युवक की मौत के बाद पूरे गांव मे मातम का माहौल है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय सरदार

संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >