East Singhbhum News : मेटल डिटेक्टिंग रोबोट बनाकर विद्यार्थियों ने चौंकाया

जमशेदपुर के अरका जैन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट टेक्निका-5 में सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

घाटशिला.

जमशेदपुर के अरका जैन विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट टेक्निका-5 में सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया. सोमवार को विवि के विवेकानंद सभागार में सम्मान समारोह कर कुलसचिव डॉ गुलाब सिंह आजाद ने विजेता टीम को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और नवाचार से सफलता अर्जित की है. प्रतियोगिता में झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत तीन राज्यों के लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. विभिन्न तकनीकी मॉडल और प्रोजेक्ट प्रदर्शित किये गये.

इस बीच, सोना देवी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर के छात्रों अमन रविदास, शुभोदीप रॉय, गौतम कुमार महली और स्वर्णेन्दु कुलिया ने मेटल डिटेक्टिंग रोबोट तैयार कर प्रथम स्थान हासिल किया. डॉ गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय, बल्कि पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है. उन्होंने विभागाध्यक्ष पूजा तिवारी और पूरी टीम को बधाई दी. कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख कैप्टन अमिताभ दीप ने किया. निर्णायक मंडल में राज्य के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल थे. उन्होंने सर्वश्रेष्ठ मॉडल का चयन किया. सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने तकनीकी प्रदर्शन के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया. विश्वविद्यालय की टीम ने एकल और समूह नृत्य प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर मेडल जीता. इसमें अमन रविदास और रश्मि कर्मकार ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति से सभी का दिल जीता. मौके पर डॉ. गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी लगन, रचनात्मक सोच और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है. विश्वविद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को तकनीकी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >