LPG की कमी से 1 लाख श्रमिकों की रोटी पर संकट, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने PM मोदी को लिखा पत्र

Singhbhum Chamber Of Commerce: जमशेदपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कमर्शियल एलपीजी की कमी से उत्पादन ठप हो गया है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स (SCCI) ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर नियमित गैस आपूर्ति की मांग की है. 1200 से अधिक कंपनियों और 1 लाख श्रमिकों पर असर पड़ सकता है.

Singhbhum Chamber Of Commerce, जमशेदपुर (संजीव भारद्वाज): जमशेदपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में एलपीजी की आपूर्ति में आ रही बाधा को लेकर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है. चैंबर ने कहा है कि कमर्शियल गैस की कमी से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों का उत्पादन ठप होने के कगार पर पहुंच गया है.

घरेलू आपूर्ति के साथ उद्योगों का भी रखा जाए ध्यान

चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की कई इकाइयां वेल्डिंग, ब्रेजिंग और फोर्जिंग जैसे कार्यों के लिए पूरी तरह एलपीजी पर निर्भर है. देश में कुल एलपीजी खपत का केवल 13 से 16 प्रतिशत ही कमर्शियल क्षेत्र में उपयोग होता है. ऐसे में उद्योगों के लिए सीमित और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने से घरेलू उपभोक्ताओं पर विशेष असर नहीं पड़ेगा, लेकिन औद्योगिक उत्पादन को बड़े नुकसान से बचाया जा सकेगा.

Also Read: ममता पर दहेज हावी: ‘2 लाख दो फिर मिलेंगे बच्चे’, जान बचा मायके पहुंची सरायकेला की पीड़िता ने सुनाई दास्तां

हजारों श्रमिकों के रोजगार पर संकट

चैंबर के उपाध्यक्ष (उद्योग) हर्ष बांकरेवाल और महासचिव पुनीत कौंटिया ने बताया कि गैस आपूर्ति में आ रही कठिनाइयों के कारण कई औद्योगिक इकाइयों ने उत्पादन कम कर दिया है. उन्होंने कहा कि आदित्यपुर जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में 1200 से अधिक इकाइयां संचालित हैं, जहां एक लाख से अधिक लोग कार्यरत हैं. यदि एलपीजी की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो हजारों श्रमिकों के रोजगार पर असर पड़ सकता है.

केंद्र और राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग

चैंबर ने मांग की है कि गैस सप्लाई करने वाली कंपनियां को स्पष्ट निर्देश जारी कर उद्योगों के लिए न्यूनतम और नियमित एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. इस संबंध में लिखे गये पत्र की प्रतिलिपि पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और हेमंत सोरेन को भी भेजी गयी है, ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके.

Also Read: पूर्वी सिंहभूम में तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, UCIL के 4 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >