पोटका विधायक ने हाता में बन रहे बस स्टैंड-मार्केट कॉम्प्लेक्स का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर हुए सख्त

East Singhbhum News: पोटका के विधायक संजीव सरदार ने हाता बिरसा चौक स्थित बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

जादूगोड़ा से रंजन की रिपोर्ट

East Singhbhum News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के पोटका क्षेत्र में विकास योजनाओं की निगरानी को लेकर पोटका के विधायक संजीव सरदार लगातार सक्रिय हैं. इसी क्रम में उन्होंने हाता बिरसा चौक स्थित झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग से 4.50 करोड़ की लागत से बन रहे बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया और कार्यस्थल पर मौजूद संवेदक हरि ओम कंस्ट्रक्शन के मुंशी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. 

निर्माण में खामियां उजागर, सुधार के निर्देश

निरीक्षण में पाया गया कि परियोजना के तहत कुल 40 दुकानों का निर्माण लगभग अंतिम चरण में है और शटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन कई स्थानों पर शटर गलत तरीके से लगाए जा रहे थे. इस पर विधायक ने तत्काल सुधार का निर्देश दिया. वहीं छत के कुछ हिस्सों में पानी जमा होने की समस्या भी सामने आई, जिसे ठीक करने के लिए कहा गया. विधायक ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कार्य की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा और समय पर कार्य पूरा करना अनिवार्य है. 

विधायक का संदेश

निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास योजनाओं को बेहतर बनाना है. उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लगातार निरीक्षण किया जाएगा और जहां भी कमी मिलेगी, वहां सुधार के निर्देश दिए जाएंगे. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं होने पर संबंधित एजेंसियों और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. 

यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >