जमशेदपुर में घर में घुसकर पार्किंग कर्मचारी के सिर में 2 गोली मारी, मौत

Murder in Jamshedpur: मृतक की बहन सरस्वती ने बताया कि वह मंगलवार शाम एक शादी समारोह में काम करने गयी थी. देर रात लौटने पर उसने भाई को जमीन पर गिरा हुआ पाया. उस समय वह जिंदा था. इसलिए तुरंत पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल ले गयी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Murder in Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर में एक पार्किंग कर्मचारी के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी गयी. घटना सीतारामडेरा थाना के देवनगर में हुई. हमलावर ने शेखर सांडिल के सिर में गोली दागी और वहां से फरार हो गया. मंगलवार क रात करीब 12:30 से 12:50 बजे के बीच इस घटना को अंजाम दिया गया.

घटनास्थल से पुलिस को मिले 2 खोखे

रात में शेखर की बहन सरस्वती सांडिल काम करके घर लौटी, तो उसने भाई को खून से लथपथ तड़पता हुआ पाया. आसपास के लोगों की मदद से शेखर को तुरंत एमजीएम अस्पताल ले गयी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 2 खोखे बरामद किये.

पुलिस को सूचना देकर शेखर को लेकर अस्पताल भागी बहन

मृतक की बहन सरस्वती ने बताया कि वह मंगलवार शाम एक शादी समारोह में काम करने गयी थी. देर रात लौटने पर उसने भाई को जमीन पर गिरा हुआ पाया. उस समय वह जिंदा था. इसलिए तुरंत पुलिस को सूचना देकर उसे अस्पताल ले गयी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

Murder in Jamshedpur: राहुल के घर पुलिस ने की छापेमारी

सरस्वती ने आरोप लगाया कि बस्ती के ही राहुल सिंह से शेखर का विवाद चल रहा था. उसी ने उसके भाई की गोली मारकर हत्या की है. 2 वर्ष पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. थाने में केस भी दर्ज हुआ था. करीब 3 माह पहले भी दोनों में फिर विवाद हुआ था.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज खंगाले

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं. शुरुआती जांच में राहुल सिंह और उसके एक साथी की संलिप्तता सामने आयी है. पुलिस ने राहुल सिंह के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह मिला नहीं. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने देर शाम शेखर का अंतिम संस्कार कर दिया.

इसे भी पढ़ें

Jamshedpur News : गोरा हत्याकांड : आदित्यपुर के ईंट भट्ठा संचालक विपुल यादव की तलाश में छापा

जमशेदपुर में जमीन विवाद में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट, दो आरोपी अरेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >