Jharkhand Chunav 2024: बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं JMM के ये प्रत्याशी, चुनाव आयोग ने दिया जांच का आदेश

Jharkhand Chunav 2024: जुगसलाई से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी पर अंचार सहिंता का उल्लंघन का आरोप लगा है. बीजेपी नेता अंकित आनंद की शिकायत पर चुनाव आयोग ने जांच का निर्देश दिया है.

जमशेदपुर: जुगसलाई से झामुमो प्रत्याशी मंगल कालिंदी एक बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. उन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगा है. भाजपा नेता अंकित आनंद ने केंद्रीय चुनाव आयोग और झारखंड राज्य चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करायी थी. इस आधार पर चुनाव आयोग ने जांचोपरांत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

क्या है आरोप

भाजपा नेता अंकित आनंद का कहना था कि 26 अक्तूबर को मंगल कालिंदी ने टाटानगर स्टेशन के पास शिव मंदिर में राजनीतिक बैठक की, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय मतदाताओं को मिठाई के पैकेट बांटे गये. उन्होंने मांग की कि पैकेट में पैसे, मिठाई या कुछ और था, इसकी जांच होनी चाहिए. इस आशय का वीडियो भी मुहैया कराया है. इससे पहले मंगल कालिंदी के खिलाफ उम्र को लेकर अंकित आनंद ने आयोग से शिकायत की थी.

Also Read: Ramgarh Vidhan Sabha: ऐसा शख्स जो बिना पैसे खर्च किये बना विधायक, हवाई चप्पल पहनकर ली थी शपथ

मंगल कालिंदी जुगसलाई से झामुमो के टिकट पर जीते चुनाव

बता दें कि मंगल कालिंदी जुगसलाई से झामुमो के विधायक हैं. साल 2019 के चुनाव में उन्होंने भाजपा के मुचीराम बाउरी को 21,934 वोटों से हराया था. तीसरे स्थान पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस थे. उन्हें 46,779 वोट मिले थे. इससे पहले साल 2014 के चुनाव में रामचंद्र सहिस ने झामुमो के मंगल कालिंदी को 25,045 वोटों से हराया था. लेकिन उस चुनाव में झामुमो और कांग्रेस पार्टी अलग-अलग चुनाव लड़ी थी. इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा. क्योंकि उस वक्त कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे दुलाल भुइयां 42,101 वोट लेकर आए और वे तीसरे स्थान पर रहे.

Also Read: Jharkhand Chunav: झामुमो का चुनाव आयोग को अल्टीमेटम, इस बीजेपी प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >