विश्व आदिवासी दिवस पर फैशन शो में जलवा बिखरेंगे आदिवासी युवक-युवती

घाटशिला में विश्व आदिवासी दिवस पर पहली बार 'द ट्राइबल ऑरा' का आयोजन होगा। इसमें आदिवासी संस्कृति, परंपरा और वेशभूषा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

घाटशिला | विश्व आदिवासी दिवस पर 9 अगस्त को घाटशिला के पावड़ा मैदान में पहली बार सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘द ट्राइबल ऑरा’ का आयोजन होगा. बुधवार को झामुमो संपर्क कार्यालय में प्रेस वार्ता में विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने इसकी जानकारी दी. कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, वेशभूषा और विरासत को प्रस्तुत करना है. विधायक ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया.

फैशन शो की तर्ज पर होगा फोक शो

बताया गया कि ‘द ट्राइबल ऑरा’ पारंपरिक फैशन शो की तर्ज पर फोक शो होगा. इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के युवक-युवतियां कपल के रूप में भाग लेंगे. प्रतिभागियों को अपनी जनजातीय वेशभूषा, पारंपरिक आभूषण, रहन-सहन, संस्कृति और प्रस्तुति शैली के साथ रैंप पर उतरना होगा. निर्णायक मंडल वेशभूषा, प्रस्तुति, व्यक्तित्व और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति के आधार पर विजेताओं का चयन करेगा. ‘द ट्राइबल ऑरा’ का खिताब प्रदान करेगा. कार्यक्रम 9 अगस्त की शाम 5 बजे से शुरू होगा. रैंप शो के साथ संताल, मुंडा, हो, भूमिज समेत विभिन्न आदिवासी समुदायों के पारंपरिक लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी.

आकर्षक पारंपरिक परिधान में आने वालों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में आने वालों से पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में आने की अपील की गई है. सबसे आकर्षक पारंपरिक परिधान में आने वाले महिला व पुरुष को गिफ्ट दिया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन आरडीएस फाउंडेशन के तत्वावधान में होगा. प्रतियोगिता में प्रथम से 10वें स्थान तक के विजेताओं को 20 हजार से 3 हजार रुपए तक की पुरस्कार राशि दी जायेगी. 11वें से 20वें स्थान तक के प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 7 अगस्त तक झामुमो कार्यालय घाटशिला, मुसाबनी, धालभूमगढ़ में पंजीकरण कराया जा सकेगा.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर दुर्गा चरण मुर्मू, प्रधान सोरेन, अर्जुन हांसदा, जगदीश भकत, काजल डॉन, बाबूलाल मुर्मू, प्रणब, सोनाराम सोरेन, सुशील मार्डी, सुखलाल हांसदा, अंपा हेंब्रम, कौशिक कुमार आदि मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sidharth Anand

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >