घाटशिला के ताज के लिए कल नामांकन दाखिल करेंगे BJP-JMM के प्रत्याशी, CM हेमंत करेंगे चुनावी जनसभा को संबोधित

Ghatsila By Election: झारखंड के घाटशिला उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन और बीजेपी के बाबूलाल मरांडी 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सीएम हेमंत सोरेन भी सोमेश सोरेन के नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे. वहीं. भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल ने कहा कि जीत के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार उनकी प्राथमिकता होगी.

Ghatsila By Election, पूर्वी सिंहभूम: झारखंड में एक सीट पर होने वाले घाटशिला उपचुनाव के लिए झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन और बीजेपी उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन 17 अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. सोमेश सोरेन के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद मौजूद रहेंगे. इसके अलावा वह एक चुनावी जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सीएम हेमंत के अलावा पार्टी के बड़े नेता मौके पर मौजूद रहेंगे. झामुमो ने इसकी जानकारी बुधवार को ही केंद्रीय समिति की बैठक के बाद दे दी थी.

बुधवार को ही बीजेपी ने घोषित किया था उम्मीदवार

वहीं, बीजेपी के एक नेता ने भी आज शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दे दी. भाजपा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को इस सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था. यह सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है. इस सीट से उन्हें पार्टी उम्मीदवार बनाए जाने पर बाबूलाल सोरेन ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू का आभार व्यक्त किया.

Also Read: हजारीबाग में BRP-CRP को दीपावली का तोहफा, मानदेय में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

जीत के बाद शिक्षा, स्वास्थ को सुधारना होगी प्राथमिकता: बाबूलाल सोरेन

बाबूलाल सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. यह सीट 15 अगस्त को नई दिल्ली में रामदास सोरेन के निधन के बाद से खाली थी. भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि जीत हासिल करने के बाद उनकी प्रथमिकता शिक्षा, स्वास्थ, बुनियादी ढांचा, सड़क और युवाओं के लिए रोजगार सृजन करने पर होगा. बाबूलाल सोरेन 2024 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के रामदास सोरेन से हार गए थे. झामुमो ने बुधवार को पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे सोमेश चंद्र सोरेन को घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

Also Read: घाटशिला उपचुनाव: किसके बेटे को जनता पहनायेगी ताज, जानें कौन पार्टी किस मुद्दे को लेकर उतरेगी मैदान में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >