पूर्वी सिंहभूम में गजराज ने ले ली महिला की जान, दहशत में ग्रामीण

Jharkhand News: पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में एक जंगली हाथी ने महिला को सूंड से उठाकर पटक दिया. जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की है.

पूर्वी सिंहभूम, (प्रकाश मित्रा): पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के मुटूरखाम गांव में एक महिला को हाथी ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार सुबह की है. जानकारी के अनुसार वह गांव के लोगों के साथ पत्ता तोड़ने गयी थी. उसी वक्त अपने झुंड से छिटका एक हाथी ने पीछे आकर उसे सूंड से उठाकर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. जबकि गांव अन्य लोग किसी तरह भागकर अपनी जान बचाये.

समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हो गयी महिला की मौत

आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए मृत महिला को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी लाया. लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद हाथी सुवर्ण रेखा नदी की ओर चली गयी और सूचना पाकर पुलिस स्वास्थ्य केंद्र पहुंची. इसके बाद घटना के संबंध में जानकारी ली. दूसरी तरफ परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

Also Read: सरहुल के दिन झारखंड के मंत्री को मिली दोहरी खुशी, जुड़वा बेटे के पिता बने

जंगली हाथी नदी किनारे ले रहा है शरण

सुवर्ण रेखा नदी में जलस्तर कम होने के कारण हाथी आसानी से नदी पार कर बहरागोड़ा की ओर प्रवेश कर जा रहे हैं. आदिवासी बहुल क्षेत्र में ग्रामीण अपने मवेशियों के लिए पत्ता चुनने के लिए जाते रहते हैं. इस दौरान जंगली हाथी अक्सर किसी न किसी को अपनी चपेट में ले लेते हैं.

दहशत में है गांव के लोग

घटना के बाद गांव के लोग काफी दहशत में है. मुटूरखाम पंचायत जंगल से घिरा हुआ है. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने की दिशा में पहल करने की मांग की है. ताकी जान माल की क्षति से बचा जा सके.

Also Read: सीनियर महिला हॉकी टीम के 40 सदस्यीय कोर ग्रुप में सिमडेगा की 6 बेटियों का चयन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >