पूर्वी सिंहभूम: गालूडीह थाना के सामने गाड़ी के शोरूम में 4.5 लाख की चोरी, CCTV तोड़कर फरार हुए बदमाश

East Singhbhum Showroom Theft: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना के नजदीक स्थित टीवीएस महावीर एंटरप्राइजेज शोरूम को चोरों ने निशाना बनाया. चोरों ने चार लाख से ज्यादा रुपये लेकर फरार हो गए.

मो. परवेज/प्रकाश दास की रिपोर्ट

East Singhbhum Showroom Theft: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित टीवीएस महावीर एंटरप्राइजेज शोरूम से चोरी की घटना सामने आई है. बीती रात यानी मंगलवार को चोरों ने धावा बोलकर करीब साढ़े चार लाख नगद रुपये की चोरी कर ली. नेशनल हाईवे के एक तरफ गालूडीह थाना है तो दूसरी तरफ टीवीएस शोरूम. थाना के इतने करीब हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

CCTV तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश 

घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया और डीवीआर/हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद शोरूम संचालक महाराज प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. 

झारखंड से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

व्यवसायियों में आक्रोश

गालूडीह थाना के इतने नजदीक स्थित शोरूम में हुई इस बड़ी चोरी की घटना से स्थानीय व्यवसायियों में चिंता और आक्रोश है. इतनी बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की रात्रि गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी होगी. 

यह भी पढ़ें: रांची में ऑनलाइन रजिस्टर-2 से छेड़छाड़ कर अवैध जमाबंदी, कांके सीओ ने साइबर थाने में दर्ज कराई एफआईआर

यह भी पढ़ें: जेपीएससी सिविल सर्विस पीटी रिजल्ट जारी होने का रास्ता साफ, उम्र सीमा विवाद पर हाईकोर्ट ने खत्म की सुनवाई

यह भी पढ़ें: सीसीएल कर्मी को राहत: 39 साल की नौकरी के बाद कर दिए गए थे बर्खास्त, हाईकोर्ट ने आदेश किया निरस्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >