East Singhbhum News : गालूडीह छठ घाट पर गंगा आरती आज

गंगा आरती में बनारस के पांच पुरोहित शामिल होंगे

गालूडीह. सुवर्णरेखा परियोजना के गालूडीह बराज के सभी 18 गेट बंद होने से सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर सामान्य है. इससे घाट पर काफी जगह बन गयी है. जलस्तर सामान्य रहने से छठ व्रतियों को इस बार अर्घ देने में सहूलियत होगी. गालूडीह छठ पूजा कमेटी ने इस बार सुवर्णरेखा नदी पर पहली बार गंगा आरती की व्यवस्था की है. मौके पर सोमवार शाम व मंगलवार सुबह में अर्घ के बाद भव्य गंगा आरती होगी. इसकी जानकारी छठ पूजा कमेटी के सदस्य शंकर सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि सोमवार शाम उलदा स्थित माता वैष्णो देवी धाम मंदिर के पुजारियों द्वारा गंगा आरती की जायेगी. वहीं मंगलवार सुबह गंगा आरती के लिए बनारस से पांच पुरोहितों को आमंत्रित किया गया है. गालूडीह व आस-पास क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु भी इस दिव्य दृश्य का आनंद लेंगे. उन्होंने गालूडीह के सभी लोगों को इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की. मालूम हो गालूडीह छठ घाट सज कर तैयार हो गया है. कमेटी ने घाट को दुरूस्त कर दिया है. बाजार से घाट तक लाइट की व्यवस्था की गयी है. घाट पर कपड़े बदलने के टेंट लगाया गया है. रास्ते से घाट तक सजावट की गयी है. सोमवार सुबह घाट तक सड़क की सफाई की जायेगी. कमेटी मंगलवार सुबह भोग का भी वितरण करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >