चाकुलिया में सर्पदंश और कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या में बढ़ी, 2026 में अब तक 61 हुए सर्पदंश के शिकार

चाकुलिया में सर्पदंश और कुत्ता काटने की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। 2026 में अब तक 61 लोग सांप के शिकार हुए हैं। सीएचसी में इलाज की क्या है स्थिति, पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

प्रतिनिधि, चाकुलिया

चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में सर्पदंश और कुत्ता काटने की घटना में भारी इजाफा हुआ है. हालांकि दोनों ही मामलों में इलाज में भी चाकुलिया सीएचसी अव्वल है. यहां पर्याप्त मात्रा में सांप काटने का वैक्सीन एंटी स्नेक वेनम तथा कुत्ता काटने का एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध है. सीएचसी से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2025 में 134 लोग सर्पदंश के शिकार हुए थे. जिनमें से 52 को गंभीर अवस्था में रेफर कर दिया गया. वर्ष 2026 में अब तक सर्पदंश की 61 घटनाएं हो चुकी है. इस वर्ष सर्पदंश की सबसे अधिक घटनाएं जून और जुलाई के माह में हुई है. जून माह में 21 लोगों को सांप ने काटा है. जबकि जुलाई में अब तक 15 लोग सर्पदंश का शिकार हुए हैं. जुलाई माह में लगभग हर दिन सांप काटने के मरीज अस्पताल पहुंचे हैं.

जुलाई माह में अस्पताल पहुंचने वाले सर्पदंश के शिकार

5 जुलाई : 1

6 जुलाई: 3 7 जुलाई :18 जुलाई :1

10 जुलाई : 211 जुलाई: 1

12 जुलाई : 413 जुलाई :1

14 जुलाई: 1

जहरीले सियालचंदा सांप ले रहे हैं जान

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि हाल के दिनों में चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में सांपों की संख्या में भारी जफा हुई है आमतौर पर करैत (नाग), चित्ती और सियालचंदा को काफी जहरीला सांप माना जाता है. चाकुलिया में सर्पदंश के जितने भी मरीज आए हैं. वे इन्हीं सांपों का निशाना बने हैं. इन सांपों में भी सबसे ज्यादा जहरीला सियालचंदा को माना जाता है. सर्पदंश से जितने भी मौतें हुई हैं उनमें से 90% लोगों की मौत सियालचंदा सांप के काटने से हुई है.

जनवरी 2025 से अब तक 437 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा

अस्पताल में कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या भी काफी अधिक रही. जो यह बताती है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या काफी अधिक बढ़ गई है. अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2025 से मई 2026 तक 437 लोगों को आवारा कुत्तों ने काट कर घायल किया है. कुत्ता काटने की सर्वाधिक घटना चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में हुई है. यहां आवारा कुत्तों का हाल ऐसा है कि रात 10:00 बजे के बाद यदि कोई अकेला घर से बाहर निकल जाए तो कुत्ते उन्हें नोच कर खा जाएंगे. कई बार कुत्तों के हमलों के कारण बाइक से गिरकर भी लोग घायल हुए हैं.

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने कहा कि अस्पताल में सर्पदंश और कुत्ते काटने का समुचित इलाज किया जाता है. अत्यधिक जहरीले सांप सियालचंदा के काटने पर ही गंभीर स्थिति पर मरीज को रेफर किया जाता है अन्यथा चाकुलिया सीएचसी में समुचित इलाज कर दी जाती है.डॉ रंजीत मुर्मू, चिकित्सा प्रभारी, चाकुलिया सीएचसी

यह भी पढ़ें: टाटा लीज नवीनीकरण से पहले 18 मौजा का सर्वे कराने की मांग



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >