बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पाटपुर, नागुड़साई-पानीपोड़ा, बिल दुबराजपुर, बेंदा, मानुषमुड़िया, लाऊडोंका, पांचरुलिया, खंडामौदा स्थित जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को धूमधाम से महाप्रभु की रथयात्रा निकली. इस अवसर पर सुबह से मंदिर प्रांगण में पुजारी शंकर प्रसाद कर और सपन त्रिपाठी ने विशेष पूजा-अर्चना की. शृंगार कर भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा को मंदिर परिसर से रथ पर चढ़ाया गया. जिसके बाद मुख्य बाजार होते रथ कालीबाड़ी मंदिर समीप मौसीबाड़ी पहुंचा. इधर, बहरागोड़ा के नागरसाई-पानीपोड़ा, बिल दुबराजपुर, बेंदा में भी रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी. जय जगन्नाथ के जयकारों से इलाका गूंज उठा. चौक-चौराहों पर लोगों ने पूजा की. इसके बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया.
बहरागोड़ा : महाप्रभु का रथ खींचने के लिए लगी होड़
बहरागोड़ा के विभिन्न मंदिरों से भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। जय जगन्नाथ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा, भक्तों में रथ खींचने की होड़ मची रही।

16जी 11- बहरागोड़ा में निकाली गयी रथ यात्रा में जय जगन्नाथ के उद्घोष करते लोग | Prabhat Khabar Network