पटमदा : शादी समारोह से लौट रहे युवक को टाटा मैजिक ने कुचला, मौत

टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर धुसरा गांव के पास गुरुवार देर रात हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

पटमदा : टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर धुसरा गांव के पास गुरुवार देर रात हुई सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. बाइक सवार दोनों युवक बोड़ाम थाना के बेलडीह टोला गोबरलाद गांव के रहने वाले हैं. गंभीर रूप से घायल सृष्टिधर सोरेन (18) ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घायल सुफल टुडू ने बताया कि पटमदा में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर रात करीब एक बजे दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रक की लाइट से चकमा खाकर दोनों सड़क पर गिर गये. इसी दौरान सड़क से गुजर रही टाटा मैजिक ने सृष्टिधर को कुचल दिया. घटना के बाद शुक्रवार सुबह बिना पोस्टमार्टम कराये परिजन शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे. घटना की सूचना मिलने पर बोड़ाम के पूर्व जिला पार्षद स्वपन महतो गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली और बोड़ाम पुलिस से बात करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी की. बोड़ाम पुलिस की मदद से घटना की सूचना पटमदा थाना को दी गयी है. मृतक के पिता रवि सोरेन ने शुक्रवार को पटमदा थाना में बेटे की हुई सड़क दुर्घटना में मौत मामले में कार्रवाई की मांग की है. पटमदा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >