East Singhbhum News : प्रशासन नहीं जागा, पर समाजसेवियों ने बढ़ाये मदद के हाथ

घुटिया सबर बस्ती में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर, सबरों में बांटे गये कंबल

गालूडीह.

प्रभात खबर के 21 नवंबर के अंक में घुटिया सबर बस्ती के सबरों की बदहाली पर रिपोर्ट छपने पर प्रशासन तो नहीं जागा, पर गालूडीह क्षेत्र के कई समाजसेवियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाये हैं. शुक्रवार को गालूडीह के समाजसेवियों की एक टीम घुटिया सबर बस्ती पहुंची. सबरों का हाल जाना. निरामय हेल्थ केयर की ओर से सबर बस्ती में हेल्थ कैंप लगाया गया. डॉ सपन महतो ने सबरों की स्वास्थ्य जांच की. जांच कर निःशुल्क दवा दी. ज्यादातर सबर सर्दी, खांसी, बुखार, लूज मोशन के शिकार मिले. डॉ सपन महतो में कहा कि गंदगी सभी बीमारियों की जड़ है.

साफ-सफाई रखकर ही बीमारियों से बचा जा सकता है.

उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है. चिकित्सक ने सबरों को स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही. ठंड को देखते हुए सबरों के बीच कंबल वितरण किया गया. मौके पर सबरों के बीच फल, बिस्कुट, केक आदि का वितरण किया गया. समाजसेवियों ने आगे भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. मौके पर थाना प्रभारी अंकु कुमार, एसआई अजय बागे, सानू सिन्हा, सचिन सरकार, तड़ित महतो आदि उपस्थित थे.

जमीन पर सो रहे नवजात की मां का हुआ इलाज

प्रभात खबर के शुक्रवार के अंक में फोटो न्यूज छपी थी. इसका शीर्षक था जमीन पर सो रहा सबर नवजात. शुक्रवार को जब घुटिया में हेल्थ कैंप लगा तो समाजसेवियों ने उक्त नवजात और उसकी मां को ढूंढ़ा. नवजात और उसकी मां को कैंप में लाया गया. यहां चिकित्सक डॉ सपन महतो ने दोनों की स्वास्थ्य जांच कर जरूरी दवाइयां दी. ठंड से बचाव के लिए उपाय बताये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >