स्कॉर्पियो की ठोकर से वृद्ध घायल

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर एनएच 18 पर एक स्कॉर्पियो की ठोकर से सड़क पार कर रहा धातकीडीह निवासी चैतन्य मार्डी (70) गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सड़क पर लहूलुहान पड़े बुजुर्ग को देखा और अपनी वाहन से अनुमंडल अस्पताल भेजा. जहां […]

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर एनएच 18 पर एक स्कॉर्पियो की ठोकर से सड़क पार कर रहा धातकीडीह निवासी चैतन्य मार्डी (70) गंभीर रूप से घायल हो गया. इसी दौरान वहां से गुजर रहे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सड़क पर लहूलुहान पड़े बुजुर्ग को देखा और अपनी वाहन से अनुमंडल अस्पताल भेजा. जहां उसे भर्ती ले लिया गया.

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर टुडू ने घायल का इलाज किया़ डीसी ने चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जरूरत पड़ी तो घायल को बेहतर उपचार के लिए जमशेदपूर रेफर करे़ं चिकित्सक डॉ शंकर टुडू ने बताया कि घायल के सिर और शरीर के अन्य भाग में चोट लगी है़ प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 की एंबुलेंस से जमशेदपुर रेफर कर दिया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ने चैतन्य मार्डी सड़क पार कर रहे थे़ इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो उन्हें ठोकर मारते हुए फरार हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >