बंधक बने दो मजदूर श्रम विभाग की पहल पर मुक्त

बरसोल : श्रम विभाग की पहल पर भुवनेश्वर तेल मिल में बंधक बने बहरागोड़ा प्रखंड की सालझटिया गांव के दो मजदूर शामसुक बाग और अर्जुन पाइकरा भी मंगलवार को मुक्त हो गये. दोनों मजदूर अपने गांव पहुंचे. उपायुक्त के निर्देश पर जिला श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से […]

बरसोल : श्रम विभाग की पहल पर भुवनेश्वर तेल मिल में बंधक बने बहरागोड़ा प्रखंड की सालझटिया गांव के दो मजदूर शामसुक बाग और अर्जुन पाइकरा भी मंगलवार को मुक्त हो गये. दोनों मजदूर अपने गांव पहुंचे.

उपायुक्त के निर्देश पर जिला श्रम अधीक्षक अरविंद कुमार व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भुवनेश्वर के तेल मिल ठेकेदार शिव प्रधान पटेल को फोन कर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही व डांट-फटकार लगायी. श्रम विभाग के कड़े रूख के बाद तेल मिल मालिक ने मंगलवार को बंधक बने दोनों मजदूरों को मुक्त कर दिया.

दोनों मजदूरों ने गांव लौटकर अपनी आपबीती सुनायी. मालूम हो कि इस गांव से 11 मजदूरों को प्रलोभन देकर ले जाया गया था. पहले सात भाग कर गांव पहुंचे. फिर दो मजदूर भाग कर आये और मंगलवार को दो मजदूर लौटे. सभी 11 मजदूर गांव पहुंच गये हैं. इससे उनके परिजनों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >