पंचायत मंडप तीन वर्ष बाद भी अधूरा

मुसाबनी : बीआरजीएफ के तहत बनाये जा रहे पंचायत मंडप का निर्माण तीन वर्ष बाद भी अधूरा है. मेढ़िया पंचायत भवन के निर्माण योजना का शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन द्वारा 23 जनवरी 11 को किया गया था. मेढ़िया पंचायत मंडप का निर्माण कार्य पिछले दो वर्ष से ठप है. समय पर पंचायत मंडप का निर्माण […]

मुसाबनी : बीआरजीएफ के तहत बनाये जा रहे पंचायत मंडप का निर्माण तीन वर्ष बाद भी अधूरा है. मेढ़िया पंचायत भवन के निर्माण योजना का शिलान्यास विधायक रामदास सोरेन द्वारा 23 जनवरी 11 को किया गया था.

मेढ़िया पंचायत मंडप का निर्माण कार्य पिछले दो वर्ष से ठप है. समय पर पंचायत मंडप का निर्माण पूरा नहीं होने से पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत के कार्य करने में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने अधूरे पंचायत मंडप का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को पंचायत की सुविधाओं का लाभ मिल सके. मुसाबनी प्रखंड में तांबाजुड़ी में बने रहे फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत का मंडप तथा पारूलिया पंचायत मंडप भी अधूरा है. मेढ़िया, फॉरेस्ट ब्लॉक तथा पारुलिया पंचायत मंडप का निर्माण कार्य मेसो के द्वारा विभागीय अभिकर्ता कनीय अभियंता द्वारा किया जा रहा है. तीन वर्ष से बाद भी इन पंचायतों में पंचायत मंडप निर्माण अधूरा है. इसके कारण ग्रामीण और पंचायत प्रतिनिधि परेशान हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >