पोटका बीस सूत्री कार्यालय का उद्घाटन

पोटका : प्रखंड मुख्यालय में विधायक मेनका सरदार ने मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज राम, उपाध्यक्ष हलधर दास, बीडीओ पीसी दास, सीओ द्वारिका बैठा, विधायक प्रतिनिधि विभीषण सिंह सरदार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस मौके पर विधायक श्रीमती सरदार ने […]

पोटका : प्रखंड मुख्यालय में विधायक मेनका सरदार ने मंगलवार को प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज राम, उपाध्यक्ष हलधर दास, बीडीओ पीसी दास, सीओ द्वारिका बैठा, विधायक प्रतिनिधि विभीषण सिंह सरदार समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.

इस मौके पर विधायक श्रीमती सरदार ने कहा कि पोटका प्रखंड बीस सूत्री कार्यालय सरकारी योजनाओं और जनता के बीच सेतु बनेगा, जो सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करेगा. बीससूत्री अध्यक्ष मनोज राम ने कहा कि बीससूत्री समिति जनहित में कार्य करेगी. इस अवसर पर बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष उत्तम भगत, भाजपा के जिला महामंत्री चंद्रशेखर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संतोष भंज,सुदीप दे, सनत सी, गिरीश सिंह, अरुणा षाड़ंगी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >