दिन में जलाभिषेक शाम में भजन कीर्तन

मुसाबनी : सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा कर जलाभिषेक किया. सुबह से ही सुवर्ण रेखा व शंख नदी के संगम पर स्थित प्राचीन देवलेश्वर मंदिर, बाकड़ा, शिव मंदिर, बादिया शिव मंदिर सुवर्ण रेखा कॉलोनी, पंचानन मंदिर ब्लॉक कॉलोनी, महाकालेश्वर मंदिर न्यू कॉलोनी, कुइलीसूता, […]

मुसाबनी : सावन की तीसरी सोमवारी पर प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा कर जलाभिषेक किया. सुबह से ही सुवर्ण रेखा व शंख नदी के संगम पर स्थित प्राचीन देवलेश्वर मंदिर, बाकड़ा, शिव मंदिर, बादिया शिव मंदिर सुवर्ण रेखा कॉलोनी, पंचानन मंदिर ब्लॉक कॉलोनी, महाकालेश्वर मंदिर न्यू कॉलोनी, कुइलीसूता, पारूलिया, मुसाबनी नंबर एक पाथरगोड़ा समेत प्रखंड के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. मुसाबनी नंबर 3 स्थित विश्रनाथ मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. शाम को कई मंदिरों में भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >