घाटशिला : बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को मिली चेतावनी

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलडुंगरी में बुधवार की शाम पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान करीब 30 बाइकों को जब्त किया. पुलिस ने बाइक सवारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर हाइवे पेट्रोलिंग के साथ सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया. बिना […]

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के फूलडुंगरी में बुधवार की शाम पुलिस ने सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान करीब 30 बाइकों को जब्त किया. पुलिस ने बाइक सवारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेश पर हाइवे पेट्रोलिंग के साथ सघन बाइक चेकिंग अभियान चलाया गया. बिना हेलमेट के बाहन चलाने वाले और बिना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस और बाइक के कागजातों को साथ में नहीं रखने वाले 30 बाइक सवारों को पुलिस ने पकड़ा. बाद में बाइकों के कागजातों की जांच कर चेतावनी देकर छोड़ दिया. पुलिस ने बताया कि अभी बाइक चेकिंग अभियान चलेगा. बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले और वाहन के कागजातों के साथ में नहीं रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >