बरसोल में खंडामौदा चौक पर सड़क हादसा, टेंपो चालक की मौत

East Singhbhum News: पूर्वी सिंहभूम के बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक पर एनएच-49 पर टेंपो और अज्ञात वाहन के बीच भीषण टक्कर हुई. हादसे में टेंपो चालक हराधन पाईकेरा की मौत हो गई, जबकि एक परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग घायल हो गए. इस खबर से सबंधित जानकारी नीचे पढ़ें.

बरसोल से प्रकाश मित्रा की रिपोर्ट

East Singhbhum News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एनएच 49 पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. अज्ञात वाहन के टेंपो में पीछे से टकराने के कारण टेंपो पलट गया और टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक परिवार के तीन सदस्य समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, सभी लोग टेंपो पर सवार होकर पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लभपुर डॉक्टर दिखाने के लिए जा रहे थे. 

टेंपो पलटने से चालक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. टेंपो चालक हराधन पाईकेरा (35) बाहर गिरने के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई. 

एक परिवार सहित चार लोग घायल

हादसे में प्रदीप बेरा (37), उनकी पत्नी सविता बेरा (27), पुत्र शुभम बेरा (6) और अन्य यात्री मनोरंजन शीट (40) गंभीर रूप से घायल हो गए है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. 

गंभीर घायल को उच्च चिकित्सा के लिए रेफर

चिकित्सक टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद मनोरंजन शीट को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस जांच में जुट गई है. 

इसे भी पढ़ें: नालंदा भगदड़ के बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हाई अलर्ट, एसपी ने देर रात दो घंटे तक किया निरीक्षण

इसे भी पढ़ें: धनबाद में गड़बड़झाला: रैयतों की जमीन बनी सरकारी, 15 हजार परिवारों पर छाया संकट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >