छह दिन पूर्व रोजगार के लिए मुंबई गये युवक की मौत

मुंबई से शव लाने में हो रही परेशानी, परिजन चिंतित सिटी कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी में करता था मजदूरी 15 मई को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था बहरागोड़ा : रोजगार के लिए छह दिन पहले मुंबई गये बहरागोड़ा के युवक की मौत हो गयी. बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा पारुलिया पंचायत स्थित […]

मुंबई से शव लाने में हो रही परेशानी, परिजन चिंतित

सिटी कंस्ट्रक्शन नामक ठेका कंपनी में करता था मजदूरी
15 मई को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था
बहरागोड़ा : रोजगार के लिए छह दिन पहले मुंबई गये बहरागोड़ा के युवक की मौत हो गयी. बहरागोड़ा प्रखंड की छोटा पारुलिया पंचायत स्थित तेतुलडांगरा गांव के युवा मजदूर सुकलाल मुंडा 11 मई को मुंबई गया था. गंगाधर मुंडा का पुत्र सुकलाल मुंडा अपने दोस्तों के साथवहीं गया था. वहां सड़क निर्माण करने वाली सिटी कंस्ट्रक्शन ठेका कंपनी में मजदूरी करता था. 15 मई को वह अपने कमरे में सोया था. उसकी तबीयत बिगड़ गयी. उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में लाया गया. यहां उसने दम तोड़ दिया. वहां से शव लाने के लिए परिजन परेशान हैं. मुखिया, मुंडा और गांव के जयदीप आइच शव को लाने की दिशा में पहल कर रहे हैं.
संबंधित थाना से संपर्क कर ट्रेन से शव को लाने का प्रयास जारी है. मृतक के पिता गंगाधर मुंडा ने बताया कि सुकलाल मुंडा विगत 11 मई को मुंबई गया था. सूचना मिली है कि उसकी मौत तबीयत बिगड़ने से हो गयी है. मौत की खबर से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >