East Singhbhum News : …तो अधिवक्ता करेंगे पेन डाउन हड़ताल

एक सप्ताह में चोरी का खुलासा करे पुलिस : बार एसोसिएशन

घाटशिला.

घाटशिला बार एसोसिएशन परिसर में मंगलवार देर रात हुई चोरी की घटना के तीसरे दिन गुरुवार को स्थानीय अधिवक्ता आक्रोशित देखे. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक की गयी. न्यायालय परिसर की सुरक्षा और चोरी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी. इधर, मामले को लेकर महासचिव आरपी मुखर्जी की लिखित शिकायत के आधार पर घाटशिला थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है. बैठक के बाद अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल घाटशिला एसडीपीओ कार्यालय पहुंचा. वहां एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर मौजूद नहीं थे. महासचिव राम प्रसाद मुखर्जी ने बताया कि एसडीपीओ से दूरभाष (फोन) पर सकारात्मक बातचीत हुई है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे एक-दो दिनों में अधिवक्ताओं से मिलकर बात करेंगे और फिलहाल मामले की सघन जांच जारी है.

परिसर में शाम 7 बजे के बाद सघन गश्त की मांग:

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस प्रशासन एक सप्ताह के भीतर चोरी की इस घटना का खुलासा नहीं करता है, तो सभी अधिवक्ता सामूहिक रूप से ””””पेन डाउन”””” (कार्य बहिष्कार) हड़ताल पर चले जाएंगे. वकीलों ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि इस मामले में पकड़े जाने वाले किसी भी आरोपी की पैरवी बार एसोसिएशन का कोई भी अधिवक्ता नहीं करेगा. अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पुराने कोर्ट परिसर में शाम 7 बजे के बाद असामाजिक तत्वों के जमावड़े और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती बरती जाये तथा वहां एक स्थायी चौकीदार की नियुक्ति की जाये. वकीलों का आरोप है कि रात होते ही यह परिसर अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है.मौके पर अधिवक्ता किरटी गुहा, निखिल गुहा, सुरेश कुमार, धरनी महतो, पिंनाकी गोस्वामी, राज किशोर महतो, मनोज दास, तेजस्वी कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >